Last Updated:
मुंबई. ठंड को दस्तक दिए कई दिन हो चुके हैं. दिसंबर की इस कोजी ठंड में छुट्टियां का बेसब्री से इंतजार है. महज 15 दिनों बाद ही क्रिसमस की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं. छुट्टियों से पहले ही मौज काटने की प्लानिंग लोगों का दिमाग कुरेद रही है. इन कोजी ठंड की छुट्टियों में क्रिसमस त्योहार पर अगर आप फिल्में देखने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. हम आपको क्रिसमस पर बनीं ऐसी 5 फिल्में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर बच्चों से लेकर बड़ों तक की तबीयत तर हो जाएगी. ये सभी फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं.

Who Killed Santa: मर्डर मिस्ट्री की दीवानगी सिनेमा के सिर चढ़कर बोलती है. क्रिसमस के इस खास मौके पर ‘हू किल्ड सेंटा’ (Who Killed Santa) देख सकते हैं. डायरेक्टर ‘लौरा मर्फी’ (Laura Murphy) की ये एक बेहतरीन फिल्म है. इस फिल्म में एक जासूस जिसे छुट्टियों से नफरत है, उसे एक केस दिया जाता है. इस केस को सुलझाने में उसे डिटेक्टिव ट्रेनीज की मदद लेनी होती है. यहां एक सेंटा बने आदमी की हत्या हो जाती है. (फोटो साभार-Netflix)

ये फिल्म ना केवल आपके दिमाग के तार हिला देगी बल्कि पूरी कहानी के दौरान आपको पलक ना झपकने पर मजबूर कर देगी. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी. ये फिल्म बीते साल 15 दिसंबर 2022 को रिलीज की गई थी. आईएमडीबी (IMDB) पर इस फिल्म को 10 में से 6.5 रेटिंग मिली है. इसके बाद भी फिल्म को लोगों ने जमकर सराहा है. (फोटो साभार-Netflix)

A Christmas Prince: 17 नवंबर 2017 को रिलीज हुई फिल्म ‘ए क्रिसमस प्रिंस’ एक रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को भी छुट्टियों के दौरान एंजॉय किया जा सकता है. फिल्म को ‘एलेक्स जैम’ (Alex Zamm) ने डायरेक्ट किया था. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म मौजूद है. इस फिल्म की कहानी भी काफी दिलचस्प है. (फोटो साभार-Netflix)
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी एक महिला पत्रकार की है, जो एक स्टोरी के सिलसिले में बाहर जाती है. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक राजकुमार से होती है. इसके बाद ये कहानी रोमांटिक हो जाती है. हालांकि इस फिल्म को आईएमडीबी (IMDB) पर 10 में से 5.8 रेटिंग मिली है. इस फिल्म को भी इन छुट्टियों में देखा जा सकता है. (फोटो साभार-Netflix)

Holidate: साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘हॉलिडेट’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म भी छुट्टियों का मजा दोगुना कर देगी. फिल्म की कहानी एक ऐसे हीरो और हीरोइन की है जो त्योहारों में अकेले जिंदगी गुजार के थक गए हैं. इसके बाद दोनों एक फैसला लेते हैं और पूरा साल साथ गुजारने का फैसला करते हैं. इस फिल्म को भी आईएमडीबी (IMDB) पर 10 में से 6.1 रेटिंग मिली है. (फोटो साभार-Netflix)

The Holiday Calendar: डायरेक्टर ब्रेडली वाल्स (Bradley Walsh) की फिल्म ‘द हॉलिडे कैलेंडर’ 2018 में रिलीज हुई थी. नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म की कहानी एक फोटोग्राफर की है. जो छुट्टियों को कैमरे में कैद करने का फैसला लेता है. इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और मजेदार होती जाती है. (फोटो साभार-Netflix)

The Princess Switch: साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द प्रिंसेस स्विच’ भी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. फिल्म की कहानी एक शेफ की है, जो एक राजकुमारी को दिल दे बैठता है. फिल्म की कहानी आपको पूरे समय हंसाती रहेगी. सात ही इसके ड्रामा में लोग खो जाते हैं. (फोटो साभार-Netflix)